आज विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक का विश्व हिन्दू परिषद प्रांत कार्यालय पर आयोजन किया गया इस बैठक मे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा होने वाले आगामी कार्यक्रमों की योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में 31 जुलाई को होने वाली मेवात यात्रा को ले मीटिंग रखी गई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर मेवात यात्रा में भाग लेने के लिए कहा गया।

बैठक के दौरान कुछ नए दायित्व की घोषणा भी हुई जिसमें सुंदर को जिला सह मंत्री सामाजिक पुंज तथा राकेश शर्मा को जिला सह मंत्री धार्मिक पुंज घोषित किया गया। इसी के साथ रवि मिश्रा को जिला संयोजक बजरंग दल, मनीष खत्री को जिला सह संयोजक बजरंग दल, वरदान वशिष्ठ को जिला सुरक्षा प्रमुख, मनीष दुआ को जिला मिलन केंद्र प्रमुख, जय प्रकाश को जिला सह सुरक्षा प्रमुख, सौरभ शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी, उत्तम जी को जिला बलउपासना प्रमुख, जतिन को नगर गौ रक्षा प्रमुख, साहिल सांपला प्रखंड संयोजक, सुभाष बल्हारा महम प्रखंड सह संयोजक, संजीव कुमार कलानोर प्रखंड सह संयोजक और चिराग को नगर संयोजक का दायित्व दिया गया और साथ ही नए कार्यकर्ताओं की सदस्यता के साथ नगर व प्रखंड के दायित्वों की भी घोषणा हुई।

इस मौके पर प्रत्येक कार्यकर्ता को सनातन धर्म की तरफ अपनी रूचि क्षेत्र में कार्यरत रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा सनातन धर्म के लिए आसपास के लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। आपको बता दें विश्व हिंदू परिषद द्वारा इस मीटिंग के दौरान आगे उठाए जाने वाले कदम वह रणनीति भी बनाई गई। इस बैठक की मुख्य रूप से विभाग अध्यक्ष पितांबर जी के द्वारा अध्यक्षता की गई साथ ही रोहतक जिले के जिला अध्यक्ष राजीव मलिक जिला उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, जिला मंत्री सतीश नगर मंत्री डॉ सोमवीर के साथ जिला नगर प्रखंड तक के सभी कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!