दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में पानी भर गया। इससे रोहतक से दिल्ली के आईएसबीटी जाने वाली बसें गुरूवार को बहादुरगढ़ और करनाल बाइपास से ही वापस की गईं। इसके साथ ही परिवाहन विभाग ने एक आदेश जारी किया कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर कम होने तक रोहतक से जाने वाली बसें करनाल बाईपास तक ही जाएंगी। आगे का सफर यात्रियों को अन्य साधन से करना होगा।

वहीं रेलवे ने भी बारिश को देखते हुए रोहतक जंक्शन की 5 ट्रेनों को निरस्त कर दिया। रोहतक डिपो से दिल्ली आईएसबीटी के लिए प्रतिदिन 18 बसें चलती हैं। इससे करीब 3 हजार लोग दिल्ली और रोहतक के बीच यात्रा करते हैं। लेकिन, गुरूवार को दिल्ली में अधिक जलभराव का हवाला देकर बसों को बहादुरगढ़ और अन्य जगहों से वापस लौटा दिया गया। चालक और परिचालकों ने इसकी जानकारी डिपो को दी। जिस पर मुख्यालय को स्थिति से अवगत कराया गया।

पिछले चार दिनाें में 640 यात्रियों ने अपना आरक्षण रद्द कराया। एकता एक्सप्रेस और गरीब रद होने होने से रोहतक और चंडीगढ़ के बीच जाने वाले दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। नॉर्दन रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि कैंसिल टिकटों की धनराशि जल्द वापस करने के आदेश दिए गए हैं।

डिपो के ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि रोहतक से चलने वाली सभी बसें करनाल बाईपास तक चलेंगी। आईएसबीटी तक करीब 12 किमी. मार्ग कम किया गया है। ये आदेश तब तक प्रभावी होगा जब तक दिल्ली में जलस्तर कम नहीं हो जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!