पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग के दिशा-निर्देशों अनुसार डाक कावड़ लाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोहतक पुलिस द्वारा रुट एडवाइजरी जारी की है। डाक कावड यात्रियों के लिए यातायात व सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं व उनकी सुविधा को देखते हुए 09 जगहो पर नाकाबन्दी कर पुलिस बल तैनात किया गया है। हरिद्वार (उत्तर प्रदेश) से श्रद्धालु डाक कावड़ लेकर जिला रोहतक की सीमा के अन्दर से होते हुए काफी संख्या मे डाक कावड यात्री गुजरते है। डाक कावड यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा ना हो इसके लिए डाक कावड़ के लिए अलग से रूट तय किया गया है। डाक कावड़ यात्रियों से अनुरोध है कि तय किए गए रूट पर ही सफर करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे। क़ानून एवं यातायात व्यवस्था को मध्यनजर रखते हुए किसी भी डाक कावड यात्रियों को रोहतक शहर के अंदर प्रवेश नही करने दिया जायेगा। आमजन व डाक कावड यात्रियों को जाम की स्थिति का सामना ना करना पडे उसके लिए डाक कावड के लिए विशेष रुट तैयार किया गया है। रोहतक शहर से होकर जाने वाले सभी डाक कावड गोहाना आउटर बाईपास से होते हुए तय किए गए रुट पर अपनी यात्रा करे।
पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने कहा कि कावड यात्रा को मध्यनजर रखते हुए रोहतक शहर के अंदर भारी वाहनो की आवागमन पर रोक लगा दी गई है। भारी वाहन भी रोहतक शहर के आउटर बाईपास से होते हुए अपने गंतव्य की तरफ़ जाएगे। इस संबंध में 10 पीसीआर/ईआरवी के रुटो मे विशेष रुप से बदलाव करते हुए डाक कावड यात्रा रुटो पर लगाया गया है। इसके अलावा सभी प्रभारी थाना व एसएचओ ट्रैफिक को आदेश दिए गए है कि अपने अधीनस्थ एरिया मे गश्त करेगे। जिला रोहतक सीमा के अंदर पैदल चल रहे कावड यात्रियो के लिए पुलिस अधिकारियों/जवानो को सख्त दिशा निर्देश दिये गये है कि चौक/चौराहे पर जाम की स्थिति ना बनने दे व पैदल चल रहे डाक कावडियो को सुरक्षित तरीके से सडक पार कराये।
विशेष रुप से डाक कावड़ के लिए रूटः-
1. कलानौर, भिवानी व दादरी की तरफ जाने वाले कावड़ यात्रियों के लिए निम्नलिखित रूट तय किया गया है। डाक कावड यात्री गोहाना से रूखी, गांव घिलौड़ कलां, जसिया, ब्राह्मणवास, मकड़ौली टोल प्लाजा, आउटर बाईपास गोहाना गोल चक्कर, टी-प्वाईंट नजदीक बलराज कुंडू फार्म हाउस, जीन्द बाईपास चौक, हिसार बाईपास चौक, आईडीसी चौक, भिवानी रोड होते हुए कलानौर, भिवानी व दादरी जाएगे।
2. महम की तरफ जाने वाले डाक कावड यात्री आउटर बाईपास गोहाना गोलचक्कर से होते हुए बलराज कुंडू फार्म हाउस, जींद बाईपास से हिसार रोड होते हुए अपने-2 गंतव्य तक पहुंचेगे।
3. डीघल, बेरी व झज्जर की तरफ़ जाने वाले डाक कावड़ यात्री गोहाना बाईपास गोल चक्कर से होते हुए सनसिटी रोड, महेन्द्रा मॉडल स्कूल, जाट भवन, दिल्ली बाईपास, एक रुपया चौक (झज्जर चौक) होते हुए अपने गंतव्य तक जाएगे।
4.खरखौदा से सांपला-झज्जर की तरफ जाने वाले डाक कावड यात्री गांव नया बांस पुल के उपर से होते हुए सांपला और झज्जर की तरफ जायेगे।
