जिले के सभी विभागों, बोर्डाें, निगमों सहित अन्य संस्थानों के लिपिकिय वर्गों की अनिश्चितकालीन हड़ताल छठें दिन भी जारी रही। भारी बारिश के बीच लिपिक आंदोलन करते रहे। कई जगहों से मार्च निकालकर अपनी मांगें उठाई। इस बीच रजिस्ट्री लाईसेंस, मोटर व्हीकल रजिस्ट्रेशन, ट्रेजरी में लेनदेन ना होने के कारण सरकार को कराेड़ाें रुपए का नुकसान हाे रहा है। हडताल की शुरूआत क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर लघु सचिवालय, रोहतक से शुरू होकर फ्लैग मार्च करते हुए अंबेडकर चौक व छोटूराम चौक से होते हुए वापस धरनास्थल पर पहुंचे।

हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान सुभाष पांचाल, महासचिव सुनील राठी ने की। हड़ताल को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जोजो, रोडवेज राज्य प्रधान जयभगवान काद्यान, स्टेट स्टेनो एसोसिएशन, हुडा डिपार्टमेंट डिस्ट्रिक प्रधान जोगेन्द्र बल्हारा, हलसा प्रधान सतपाल सिंधु, किसान सभा जिला प्रधान प्रीत सिंह, मेहर सिंह, सूरज भान खोखर ने संबोधित किया और अपना समर्थन दिया। धरने में जिला उपायुक्त, तहसील, पंचायत विभाग, जिला खजाना, फूड एंड सप्लाई, जिला शिक्षा अधिकारी आफिस, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, ब्लाक एजुकेशन आफिस, हुड्डा, सिंचाई विभाग, गर्वमेंट कॉलेज जसिया, महिला काॅलेज, एमडीयू व अन्य विभागों में कार्यरत लिपिक वर्गीय कर्मचारी सम्मिलित हुए। बताते चलें कि हड़ताल के कारण आमजन के भी काफी काम प्रभावित हो रहे हैं और सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!