केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों, विकास परियोजनाओं तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नाटक व लोकगीतों के माध्यम से ग्रामीणों को नशे की लत से दूर रहने आदि के बारे में जागरूक किया जा रहा है। अब तक विशेष प्रचार अभियान के दौरान लगभग 40 गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके है।

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि विभाग की जिला स्तर पर एक विभागीय भजन पार्टी, तीन अनुबंधित भजन पार्टियों तथा एक अनुबंधित ड्रामा पार्टी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। अनुबंधित ड्रामा पार्टी किरण गिल एंड पार्टी द्वारा इसी कड़ी में बखेता गांव में नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उन्हें हर प्रकार के नशे से बचने का संदेश दिया। ड्रामा पार्टी द्वारा नशा नाश की राह नामक नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कुछ युवा बुरी संगत में पडक़र नशे की लत के आदी हो जाते है, जिससे वे बर्बाद हो जाते है। 

गीतों के माध्यम से ड्रामा पार्टी ने दिया नशे से बचने का संदेश :-

विभाग के नाटक निरीक्षक पवन कुमार की देखरेख में प्रचार मंडलियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जा रहे है। अनुबंधित ड्रामा पार्टी की ग्रूप लीडर किरण गिल के नेतृत्व में दस कलाकारों ने लोगों को अपनी शानदार प्रस्तुति से नशे से बचने का संदेश दिया। उन्होंने नशा छुड़ाओ भाई रै तुम नशा छड़ाओ, नशा नाश की जड़ बतलाया इसतैं पिंड छड़वाओ तथा अन्य गीत के माध्यम से समाज में फैली नशे की बीमारी से दूर रहने का संदेश दिया तथा नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी। अनुबंधित ड्रामा पार्टी में कलाकार रमेश सैनी, रामफल, पवन कुमार, अजय कुमार, विकास, पवन कुमार, सोमबीर, सुनीता रानी व सुरजभान शामिल है।  

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!