गुरुग्राम में रोड एक्सीडेंट में एक परिवार के 3 बच्चों समेत 4 की दर्दनाक मौत हो गई। कई अन्य घायल हैं। हादसा दिल्ली-जयपुर हाइवे पर उस समय हुआ जब एक खड़ी कार को पीछे से एक कैंटर ने टक्कर मार दी। कार सवार सवार व्यक्ति गाजियाबाद से भिवाड़ी जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार में पंक्चर हो गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

बताया गया है कि बीती रात को गाजियाबाद से एक परिवार सेंट्रो कार में राजस्थान के भिवाड़ी के लिए निकला था। गुरुग्राम में NH-48 पर उनकी गाड़ी का एक टायर पंक्चर हो गया। कार चला रहा व्यक्ति कार को सड़क किनारे खड़ी की टायर बदलने लगा। इसी बीच पीछे से आए एक टाटा 407 कैंटर ने कार को टक्कर मार दी।

हादसे में 3 बच्चों समेत 4 की मौत हो गई। मृतकों में 32 वर्षीय शताक्षी, 1 वर्षीय परी, 2 वर्षीय परीक्षा और 8 महीने के वेदांत की मौके पर ही मौत हो गयी। 27 वर्षीय रेणु, 50 वर्षीय पुष्पा, 11 वर्षीय चारु और 2 साल के प्रेशर को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सेक्टर 40 थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!