रोहतक पुलिस ने जंग कॉलोनी मे स्थित मकान से हुई चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना सिविल लाइन निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि झंग कॉलोनी नज़दीक रेलवे लाइन रोहतक हाल न्यू राजेन्द्र नगर, नई दिल्ली निवासी अश्वनी की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि अश्वनी ने अपना रोहतक मे मकान बंद किया हुआ है व दिल्ली मे रहता है। दिनांक 02.07.2023 को सुबह करीब 11.30 अपने मोबाइल फोन मे रोहतक मकान मे लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो अश्वनी ने देखा की तीन युवक उसके घर मे चोरी कर रहे है। अश्विनी ने रोहतक आकर मकान का सामान चैक किया तो बाथरूम व किचन से करीब 19 टूटी व चांदी के कुछ आभूषण चोरी हुए मिले।
मामले की जांच स.उप.नि. रामपाल द्वारा अमल मे लाई गई। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरो मे आरोपी कैद हो गये। आरोपियो की पहचान कर दौराने जांच दिनांक 03.07.2023 को आरोपी अभिमन्यु उर्फ कपिल पुत्र हीरालाल, सजन पुत्र राजाराम व शंकर पुत्र छोटेलाल निवासीगण करतारपुरा झुग्गी झोपडी भिवानी रोड रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1. अभिमन्यु उर्फ कपिल पुत्र हीरालाल निवासी करतारपुरा झुग्गी झोपडी भिवानी रोड रोहतक
2. सजन पुत्र राजाराम निवासी करतारपुरा झुग्गी झोपडी भिवानी रोड रोहतक
3. शंकर पुत्र छोटेलाल निवासी करतारपुरा झुग्गी झोपडी भिवानी रोड रोहतक
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 170 दिनांक 02.07.2023 धारा 454/380 भा.द.स. थाना सिविल लाइन
