रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त नशीले पदार्थ सहित महिला को काबू किया गया है। महिला से 04 ग्राम 700 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई है। महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं।

प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल टीम पीएसआई प्रविन्दर ने बताया कि स.उप.नि. प्रदीप के नेतृत्व मे एएनसी की टीम भगवान बाल्मिकी चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की महिला नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए इन्द्रा कॉलोनी मे स्थित मकान के पास से एक महिला को शक के आधार पर काबू किया गया। महिला की पहचान शकुन्तला पत्नी राजेश निवासी करतारपुरा इन्द्रा कालोनी के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर महिला के पास से 04 ग्राम 700 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर मे अभियोग संख्या 430/ 2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!