बीती रात को हरियाणा के सोनीपत में गांव बडवासनी के पास टूट गई। नहर के पानी से खेत लबालब हैं और इनमें खड़ी फसलें तो डूब ही गई हैं, साथ ही इसे जल्द ठीक नहीं किया गया तो दिल्ली के लिए भी पेयजल संकट भी गहरा सकता है। नहर टूटने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

सीएलसी नहर में करीब 100 फुट का कटाव हो गया है। पानी तेजी से बह रहा है। बड़वासनी गांव समेत कई गांव के क्षेत्र की खेती की जमीन और फसल जलमग्न हो गयी हैं। गोशाला में कई फुट तक पानी भरा हुआ है तो सड़कें भी पानी के कारण तालाब में तब्दील हो गई है। वही सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर भी आरोप है कि रात को कटाव होने के बाद सिंचाई विभाग कर्मियों ने समय पर आकर सुध नहीं ली।

वहीं सड़क मार्ग भी प्रभावित हुआ है, आने वाले वाहनों को गोहाना बाइपास से ही वाहनों को रोककर रूट डायवर्ट कर आगे भेजा जा रहा है। फिलहाल 200 एकड़ से ज्यादा भूमि में पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि रात करीब ढाई बजे नहर टूट गई थी। ख़ूबडू हेड से पानी का जलस्तर कम किया गया है। दिल्ली में पेयजल संकट पर हालांकि सिंचाई विभाग का दावा है कि पानी को पश्चिमी यमुना लिंक नहर में डायवर्ट कर दिया है। जिससे दिल्ली को पूरे पानी की आपूर्ति हो सकेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!