रोहतक में रविवार सुबह एक व्यक्ति पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। इसका पता लगते ही आसपास के लोग इकट्‌ठे हो गए और पुलिस को बुलाया गया। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। मृतक के परिवार में आज शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच यह घटना हो गई।

मृतक की पहचान महम के वार्ड नंबर 3 निवासी 50 वर्षीय रामनिवास के रूप में हुई है। जो अविवाहित था और नशे का आदी भी बताया जा रहा है।

मृतक के भाई कृष्ण ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रामनिवासी मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक रामनिवास के घर में शादी समारोह चल रहा है। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार रात को भी भतीजे की शादी के रात्रि संगीत कार्यक्रम में शामिल था। जबकि रविवार को भतीजे की शादी होनी थी। देर रात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह घर से निकला था।

महम पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि फरमाना चुंगी पर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। जिसकी सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक के भाई के बयान दर्ज किए गए हैं। इस आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!