हरियाणा में बूंदाबांदी की छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो अधिकतर जिलों में मौसम पूरी तरह से अब शुष्क चल रहा है। 6 जून की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। 6 जून देर रात से मौसम में फिर से बदलाव आएगा और 7 जून को कहीं कहीं हवाएं चलेंगी। कहीं कहीं गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी संभावना है। मौसम में बड़ा चेंज नहीं हुआ तो प्रदेशवासियों को फिर से लू सरीखे हालात का सामना करना पड़ सकता है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने सोमवार सुबह जानकारी दी कि प्रदेश में आमतौर पर 10 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 6 जून देर रात से मौसम में बदलाव होगा। 7 जून को कहीं कहीं हवाएं चलने, गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। परंतु 8 व 9 जून को मौसम खुश्क व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। परंतु 10 जून को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

बीती रात को हरियाणा में न्यूनतम तापमान में औसतन 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह अब सामान्य से मात्र 2 डिग्री नीचे है। अगले 24 में यह अंदर भी खत्म हो सकता है। न्यूनतम तापमान बढ़ कर अंबाला में 26.5 डिग्री पर पहुंच गया। यहां सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। अंबाला के दिन और रात दोनों ही ही तप रहे हैं। यहां का अधिकतम तापमान सुबह 11 बजे 37.4 डिग्री रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान पंचकूला में 22.7 डिग्री रहा। यहां 0.5 एमएम बारिश भी दर्ज हुई।

प्रदेश में सूर्यदेव सुबह से ही आग उगल रहा है। इसके बीच कुछ जिलों में आंधी और गरज चमक की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसमें फतेहाबाद में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया था। यह चेतावनी रविवार को जारी हुई। इसमें आज कछ बदलाव है या नहीं, फिलहाल मौसम विभाग ने अपडेट नहीं किया है। पंचकूला से सोनीपत तक के जीटी रोड बैल्ट के जिलों और कैथल व रोहतक को छोड़ कर अन्य 14 जिलों में आंधी व गरज चमक की संभावना है। इसका असर शाम के समय देखने को मिल सकता है।

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि हरियाणा में अगले 3 दिनों में तापमान 40 डिग्री को पार कर जाएगी। आज रात से पश्चिमी विक्षोभ भी दस्तक देने वाला है, लेकिन इससे राजस्थान के साथ लगते कुछ जिलों में आंशिक बादलवाही, आंधी व गरज चमक जैसी गतिविधि देखने काे मिल सकती है। 5 से 7 जून के दौरान तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद फिर 8 जून को हवाओं की दिशा बदलेगी और 9 जून से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!