मेडिकल सर्विस सेंटर (एमएससी) रोहतक की टीम द्वारा गांव बलियाना, रोहतक में फ्री हेल्थ कैंप लगाया । इसमें स्वास्थ्य विश्विद्यालय रोहतक के डॉक्टर्स, रेजिडेंट, इंटर्न्स के अलावा एमबीबीएस, डेंटल, फार्मेसी, नर्सिंग और फिजियोथेरेपी के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें गांव बलियाना के 200 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें परामर्श और दवाइयां दी गई। इसके साथ ही ग्रामवासियों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय और विशेष तौर पर गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने का महत्व बताया गया। डेंटल कॉलेज की टीम ने दांतों को सही तरीके से साफ करने का तरीका मॉडल के माध्यम से दर्शाया और प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं द्वारा नियमित तौर पर ब्रश करने का महत्व बताया।

एमएससी रोहतक की सचिव डा० प्रियंका ने बताया कि एमएससी की टीम के शिशु विशेषज्ञ और एमएससी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य वरिष्ठ चिकित्सक डॉ० भवानी शंकर दास ने बच्चों और शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच की। पीजीआईएमएस के नेत्र चिकित्सा विभाग से डा० प्रियंका ने मरीजों की आंखों की जांच की। पीजीआईएमएस के सामुदायिक चिकित्सा विभाग से प्रोफेसर डा० विनोद चायल ने कैंप की अध्यक्षता की। इसके अलावा कैंप में पीजीआईएमएस के मनोरोग विभाग से डा० हिमांशु जैन ने भी मरीजों को परामर्श दिया। डेंटल कॉलेज से सीनियर रेजिडेंट डा० ऋतु, डा० दीक्षा, डा० कल्पना, डा० सबीर ने अपनी टीम से साथ ग्राम वासियों के दांतों की जांच की।

मेडिकल सर्विस सेंटर दिल्ली से मेडिसिन विभाग में सीनियर रेजिडेंट डॉ० अनिर्बन और डा० त्रिदीप ने भी कैंप में मरीजों की जांच की। इसके अलाव कैंप में डा० नरेश, मेडिकल ऑफिसर डा० अनुज, श्री खेमचंद जी लैब टेक्नीशियन शामिल हुए।

सभी ग्रामवासियों की शुगर और हीमोग्लोबिन की भी जांच की गई। मेडिकल सर्विस सेंटर देशभर में जरूरतमंद लोगों के सेवा के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन करता है।

फिजियोथेरेपी कॉलेज के विद्यार्थियों ने ग्राम वासियों को जोड़ों के दर्द, कमर दर्द में आराम के लिए सरलता से की जा सकने वाले व्यायामों का डेमो दिया। कैंप में एमबीबीएस विद्यार्थी सचिन शर्मा, परमानंद, ऋतु, डेंटल कॉलेज से नैंसी, ऋतु, नर्सिंग कॉलेज से आशु, सोमा, अंजली, बीपीटी से कौशल, संजना, फार्मेसी से नितिन, जय कुमार सहित अन्य कई विद्यार्थी शामिल हुए।

ग्राम वासियों ने भी स्वास्थ्य कैंप के आयोजन के लिए एमएससी की टीम का आभार प्रकट किया

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!