रोहतक में आज कांग्रेस पार्टी संत शिरोमणि कबीरदास जयंती समारोह रैली का आयोजन कर रही है। जिसको लेकर कांग्रेसी पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे। ताकि इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। इस समारोह में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यातिथि रहेंगे।
रोहतक के पुराने आईटीआई ग्राउंड में आयोजित होने वाले संत शिरोमणि कबीरदास जयंती समारोह की अध्यक्षता हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान करेंगे। साथ ही राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा को भी विशिष्ठ अतिथि के रूप में न्यौता दिया गया है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई विधायक व अन्य कांग्रेसी भी भाग लेंगे।
