रोहतक की श्रीराम नगर कॉलोनी में सीवर जाम होने के कारण मकान धंस गया और अब पूरे परिवार को जान का खतरा है। ऐसे में पूरा परिवार रात भी पड़ोसियों के यहां सो कर बिता रहा है। सोमवार को पीड़ित परिवार व कॉलोनी वासी डीसी अजय कुमार से मिलने पहुंचे और उचित मुआवजा देने की मांग की।

श्री राम नगर कॉलोनी निवासी सन्नी बुधवार ने बताया कि उन्होंने सीवर लाइन जाम होने के कारण पूरा मकान धंस गया है। दीवारों में दरार आई हुई हैं। जिसके कारण घर में रहने से भी डर लगता है। परिवार में में 2 बच्चों सहित छह सदस्य हैं। वहीं चार पशु हैं। मकान धंसने के बाद सभी का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने गुहार लगाई कि उन्हें 25 लाख से अधिक का मुआवजा दिया जाए। ताकि वे मकान दोबारा बना सकें।

समाजसेवी अश्वनी वशिष्ठ के श्रीराम नगर कॉलोनी वासी डीसी से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि श्रीराम नगर कॉलोनी सुनारिया रोड पर रमेश बुधवार भाली वाले का मकान है। मकान के आगे मेन सीवर लाइन है, काफी समय से सीवर की सफाई ना होने के कारण लाइन ब्लॉक हो गई। जिससे जमीन में 12 फीट का गड्‌ढा हो गया। इसके चलते रमेश के मकान का फर्श नीचे धंस गया। वहीं पूरे मकान में दरारें आ गई।

स्थिति यह है कि पूरा मकान गिरने की कगार पर पहुंच गया। इसको लेकर कॉलोनी वासी पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों से भी मिले, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन एवं सरकार से अपील की कि एक कमेटी का गठन करके मौके का मुआयना करवाया जाए एवं उचित मुआवजा दिया जाए। इस दौरान रमेश बुधवार, जगफूल, शावित्री, मामन सिंह, संदीप फौजी आदि मौजूद रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!