हरियाणा और पंजाब में रविवार सुबह भूकंप आया। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में रहा। इसकी तीव्रता 5.9 रही। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार सिटी के साथ ही पंजाब और हरियाणा राज्यों से भूकंप को लेकर कोई भी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है, लेकिन दोनों राज्य भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जरूर हैं।

विभाग के मुताबिक भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी भी राज्य में कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। हालांकि, अफगानिस्तान में झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गए थे। पंजाब के जालंधर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। जिसके बाद लोग घरों से बाहर आ गए। हरियाणा और चंडीगढ़ के लोगों को झटके महसूस नहीं हुए हैं।

भूकंप के लिहाज से हरियाणा के 12 जिले संवेदनशील जोन में आते हैं। जोन-चार में आने वाले जिले संवेदनशील माने जाते हैं। जोन-तीन कम प्रभावित क्षेत्र, जबकि जोन-दो में भूकंप आने की बेहद कम संभावनाएं हैं। जोन चार में आने वाले सूबे के रोहतक, महेंद्रगढ़, पंचकूला, करनाल, अंबाला, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल शामिल हैं।

हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद का कुछ क्षेत्र और हिसार का कुछ क्षेत्र जोन दो के दायरे में आते हैं। इन जिलों में भूकंप आने की संभावनाएं न के बराबर हैं। यानी भूकंप के लिहाज से ये जिले सबसे सुरक्षित हैं। जोन-तीन में महेंद्रगढ़ का कुछ क्षेत्र, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, भिवानी और हिसार जिले को शामिल किया गया है। जोन चार से कम प्रभावित क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!