दिल्ली जंतर-मंतर पर नई संसद के सामने जाने की कोशिश करते पहलवानों को हिरासत में ले लिया गया। इनमें विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, संगीता फोगाट व बजरंग पुनिया भी शामिल हैं। इन्हीं की अगुआई में धरना चल रहा है।

पहलवान लगातार भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष BJP सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बृजभूषण पर महिला पहलवानों के यौन शोषण को लेकर 2 केस दर्ज हैं। रविवार को पहलवानों ने नए संसद भवन के सामने महिला महापंचायत का ऐलान किया था।

जिसके बाद हरियाणा में भी पुलिस ने कई किसान नेताओं और महिलाओं को हिरासत में ले लिया। ये सब दिल्ली जाने की कोशिश में थे। वहीं पहलवानों को हिरासत में लेने के बाद जंतर-मंतर से उनकी लाई कुर्सियां, टेंट समेत दूसरे सामान हटाए जा रहे हैं। देखिए इस पूरी कार्रवाई की तस्वीरें…

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!