रोहतक पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए युवक को प्रतिबंधित नशीली दवाईय़ॉ सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से कुल प्रतिबंधित 02 बुप्रेनोरफिन इंजेक्शन शीशी बरामद किया है। आरोपी को इंजैक्शन देने वाले युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनो आरोपियो को पेश अदालत कर अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। आरोपियो के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं।

प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि प्रभारी पुलिस चौकी शहर सांपला स.उप.नि सन्नी के नेतृत्व मे पुलिस टीम को दौराने गश्त सूचना मिली की युवक अवैध रुप से प्रतिबंधित नशीली दवाईया बेचने का काम करता है। जो लाइनपार सांपला की तरफ जा रहा है। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दतोड रोड नजदीक रेलवे लाईन के पास सांपला की तरफ से पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया।

पुछताछ पर युवक की पहचान अरुण पुत्र कँवर सिँह निवासी लाईन पार साँपला के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के से प्रतिबंधित इंजेक्शन की कुल 2 शीशी बुप्रेनॉरफिन की बरामद हुई है। उक्त दवाईया एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित नशीली दवाईयों की श्रेणी में आती है। आरोपी उक्त प्रतिबंधित नशीली दवाईयों के संबंध में कोई लाईसेंस/परमीट पेश नहीं कर सका। आरोपी के खिलाफ अभियोग 199/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ करने पर सामने आया कि आरोपी ने इंजेक्शन दीपांशु पुत्र रुपबसंत निवासी सूर्या नगर कॉलोनी सांपला से लिये थे। आरोपी दीपांशु को गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!