रोहतक पुलिस की टीमो ने दो स्थानों से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवको को नशीले पदार्थो व एक युवक को प्रतिबंधित नशीली दवाइयो सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से 3 ग्राम अफीम, 50 ग्राम चूरा पोस्त व 15 शीशी विनरेक्स बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं।
प्रभारी थाना महम निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि स.उप.नि. सोमवीर के नेतृत्व मे पुलिस चौकी शहर महम की टीम नजदीक बी.डी.ओ ब्लॉक महम गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की हिसार रोड की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक नशीला पदार्थ लिये हुए है। सूचना के आधार पर तुरंत नाकाबंदी करते हुए वाहनो की चेकिंग करनी शुरु की। हिसार रोड की तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवको को शक के आधार पर काबू किया। युवको की पहचान मोटरसाइकिल चालक कुलदीप पुत्र रमेश निवासी खरकडा व पीछे बैठे युवक अमन पुत्र नरेश निवासी टिटौली के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने युवको के पास से 50 ग्राम चूरापोस्त व 3 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपियो के खिलाफ थाना महम मे अभियोग संख्या 171/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल टीम पीएसआई प्रविन्दर ने बताया कि स.उप.नि. प्रदीप के नेतृत्व मे एएनसी की टीम माता दरवाजा चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए पाड़ा मोहल्ला के सामने खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान विशाल उर्फ घोंचू पुत्र नवीन निवासी पाड़ा मोहल्ला रोहतक के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास पॉलीथिन से 15 शीशी ओनरेक्स की बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी सब्जी मंडी मे अभियोग संख्या 162/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
