पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग के मार्गदर्शन मे रोहतक पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों के धरपकड़ के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अप्रैल माह के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी के 11 आरोपियों व अवैध हथियारों रखने के मामलों में 23 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब की तस्करी के 37 आरोपी व सार्वजनिक स्थानो पर जुआ/सट्टा खाईवाली करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
रोहतक पुलिस द्वारा नशीले पदार्थो की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए अप्रैल माह मे नशीला पदार्थों की तस्करी के 8 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए है। जिनमें 11 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। रोहतक पुलिस द्वारा लाखों रूपये की कीमत के नशीले पदार्थो को जब्त किया गया है। जब्त किए गए नशीले पदार्थ में 40 ग्राम चरस, 1 किलो 790 ग्राम गांजा व 392 ग्राम 131 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
अवैध रूप से हथियार रखने वालों के खिलाफ निरंतर कार्यवाही करते हुए 17 मामलें शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। उक्त मामलों में 23 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 18 देसी पिस्तौल, 1 रिवाल्वर, 1 चाकू व 36 कारतूस बरामद हुई है।
रोहतक पुलिस द्वारा इस अवधि के दौरान अवैध शराब का धंधा करने वाले के खिलाफ कडी कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 32 मामले दर्ज करते हुए 37 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। अलग-2 मार्को की 1369 बोतल देसी शराब, 611 बोतल अंग्रेजी शराब व 178 बोतल बीयर बरामद किए गए। रोहतक पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर जुआ/सट्टा खाईवाली करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 8 मामले दर्ज किए गए। उक्त मामलों में 14 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से दांव पर लगे कुल 16990/-रुपये बरामद हुए।
