हरियाणा में कोरोना अब जानलेवा हो गया है। लगातार चौथे दिन राज्य में संक्रमण से मौत होने का सिलसिला जारी है। 24 घंटे में सिरसा और कैथल में संक्रमण से 1-1 मरीज की मौत हुई। वहीं 8626 सैंपलों की जांच में 748 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, इस कारण से राज्य की संक्रमण दर 8.77% पर रिकॉर्ड की गई है। वहीं एक्टिव केसों की 4 हजार के करीब संख्या दर्ज की गई है।संक्रमण से मरने की संख्या अब राज्य में 10,736 पहुंच गई है। 4 महीने में 22 लोग संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं।

राज्य में कोरोना नए केस मिलने के मामले में गुरुग्राम सबसे टॉप पर बना हुआ है। 24 घंटे में यहां 232 नए संक्रमित मिले हैं। दूसरे नंबर पर फरीदाबाद जिला बना हुआ है, यहां 87 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

राज्य में 24 घंटे के दौरान 4 हजार के करीब एक्टिव केस रिकॉर्ड हुए हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस गुरुग्राम जिले में हैं। यहां 1630 केस रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं रोहतक में 457, फरीदाबाद में 404, पंचकूला में 272 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 776 रही। सबसे ज्यादा 353 मरीज गुरुग्राम में ठीक हुए।

हरियाणा में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर को देखते हुए 98.63 प्रतिशत रिकवरी रेट रिकॉर्ड किया गया है। राहत की बात यह है कि राज्य में मृत्यु दर 1.00 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि मई में एक बार फिर तेजी से संक्रमण में विस्तार होगा। उन्होंने लोगों को कोविड को रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियों का पालन करने की हिदायत दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!