रोहतक में कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। पिछले कई दिनों से नए मरीजों का आंकड़ा भी 20 से अधिक रहता है। बीते दिन 203 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिनमें से 28 मरीज पॉजिटिव पाए गए। वहीं 161 सैंपलों का परिणाम आना शेष है।
वहीं 24 मरीज ठीक होकर घर लौटे। जिला में वर्तमान में कोविड-19 के कुल 266 सक्रिय मरीज है, जिनमें से एक मरीज अस्पताल में भर्ती है और अन्य सभी मरीज घर पर डॉक्टरों की सलाह से उपचार ले रहे है।
जिला में कोविड-19 की पॉजिटिविटी दर 0.13 प्रतिशत तथा रिकवरी दर 97.93 प्रतिशत है। DC अजय कुमार ने जिला के नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि वे कोविड-19 के संक्रमण के प्रति सतर्क रहे और भयभीत न हों। साथ ही सभी कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें।
जिले में अभी तक कोविड-19 के 7 लाख 79 हजार 43 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 7 लाख 45 हजार 222 सैंपल नेगेटिव तथा 33660 सैंपल पॉजिटिव पाए गए है। अब तक 32 हजार 796 कोविड मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं तथा जिला में अभी तक 6 लाख 96 हजार 898 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें संपर्क में आए व्यक्ति भी शामिल है।
