रोहतक पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि गाँव समर धीर जिला अयोध्या, उत्तर प्रदेश हाल अनाज मंडी सांपला निवासी प्रिंस की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि प्रिंस मेन बाज़ार चौक सांपला में फ़्रूट की रेहड़ी लगाता है। दिनांक 20.04.2023 को रात क़रीब 9 बजे प्रिंस अपने दोस्त पिंटु के साथ रेलवे स्टेशन सांपला की तरफ़ घूमने गया हुआ था तभी तीन नौजवान युवकों ने प्रिंस को पकड़ लिया गया व उसकी जेब से मोबाइल फ़ोन और करीब 2 हज़ार रुपया छीन लिए। तीनो नौजवान युवक मौक़े से फ़रार हो गए
मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौकी शहर सांपला स.उप.नि सन्नी द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 21.4.2023 को पुलिस टीम ने आरोपी साहिल पुत्र धर्मबीर, पुनीत पुत्र कृष्ण निवासीगण सांपला व सन्नी पुत्र अनिल निवासी सैनिक विहार कॉलोनी दिल्ली हाल लाइनपार सांपला को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1.साहिल पुत्र धर्मबीर निवासी सांपला
2.पुनीत पुत्र कृष्ण निवासी सांपला
3.सन्नी पुत्र अनिल निवासी सैनिक विहार कॉलोनी दिल्ली हाल लाइनपार सांपला
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 166 दिनांक 21.04.2023 धारा 379 ए/34 भा.द.स. थाना सांपला
