सावन कृपाल रूहानी मिशन की गोहाना रोड़ पर स्थित रोहतक शाखा, कृपाल आश्रम की ओर से 21 अप्रैल, 2023 को एम.डी. यूनिवर्सिटी के एम.बी.ए. डिपार्टमेन्ट के सी.एस.आर सैल के सहयोग से ”जीवन की प्रतियोगिता में विजयी होना’ विषय पर आध्यात्मिक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से कॉलेज के विद्यार्थियों ,और फैकल्टी मेम्बर्स शामिल थे।

कार्यशाला में उन्हें यह जानकारी दी गई कि आज के आधुनिक युग में हम सबका जीवन संघर्ष से भरा हुआ है, जिसमें हम अनेक तरह की प्रतियोगिताओं की दौड़ में हैं।
जीवन की इस दौड़ में विजयी होने के लिए इंसान बहुत से रास्तों को अपनाता है लेकिन उसे पूरी तरह संतुष्टि नहीं मिलती, क्यों? क्योंकि हमारे जीवन का जो प्रमुख पहलू है अध्यात्म, उसकी ओर हम बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते।

कार्यशाला में बताया गया कि यदि हम वक्त किसी पूर्ण गुरु के चरण-कमलों में जाकर उनसे ध्यान-अभ्यास की विधि सीखें और उसका प्रतिदिन अभ्यास करें तो हम जीवन के प्रत्येक क्षेत्र चाहे वो शारीरिक हो या मानसिक, बौद्धिक हो या आध्यात्मिक बड़ी ही आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि ध्यान-अभ्यास के द्वारा हमारे अंदर एकाग्रता का विकास होता है जोकि जीवन के किसी भी क्षे.त्र में विजयी होने के लिए बहुत ही ज़रूरी है।

एकाग्रता की वृद्धि होने से हमारा किसी भी कार्य को करने का ढंग बेहतर हो जाता है और हम कम समय में ज्यादा से ज्यादा कार्य कर दूसरों की अपेक्षा ज्यादा सफलता प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान-अभ्यास के द्वारा हम न सिर्फ इस दुनिया के किसी भी बाहरी क्षेत्र में विजयी हो सकते हैं बल्कि मनुष्य जीवन के प्रमुख उद्देश्य जोकि अपने आपको जानना और पिता-परमेश्वर को पाना है, को भी इसी जीवन में पूरा कर सकते हैं।

प्रो. सत्यवान बड़ौदा, निदेशक, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च (IMSAR), एमडी यूनिवर्सिटी और डॉ. सीमा सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर व कार्यक्रम समन्वयक, IMSAR के कुशल मार्गदर्शन में आज की कार्यशाला का आयोजन सफलतापूर्ण हुआ। इस कार्यशाला के अंत में उपस्थित सभी को ध्यान-अभ्यास की बैठक पर भी बिठाया गया तथा मिशन की ओर से उपस्थित सभी लोगो को मुफ्त आध्यात्मिक साहित्य भी बांटा गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!