हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर आज पानीपत पहुचेगे। उनका हेलिकॉप्टर दोपहर 3:40 बजे पानीपत रिफाइनरी के पास CISF कॉम्प्लेक्स में बने हेलीपैड पर आएगा। यहां से सड़क के माध्यम से वे गांव सिंहपुरा पहुंचेगे। जहां सिंहपुरा गांव के पास दिल्ली पैरेलल नहर की क्षमता बढ़ाने के कार्य और जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करेंगे। साथ ही इस काम का निरीक्षण भी करेंगे। यह काम RD 0 से 14520 के कंस्ट्रक्शन एवं रिनोवेशन का चल रहा है।
उन्होंने अपनी दिनचर्या को देखते हुए दोपहर बाद पानीपत पहुंचने का समय दिया है। रात को टेलीफोन के माध्यम से पानीपत पुलिस एवं जिला प्रशासन को सूचित किया गया था। जिनका आने का कार्यक्रम गुरुवार सुबह चंडीगढ़ मुख्यालय की ओर से भेजा गया है।
सीएम मनोहर लाल पानीपत में करीब 1 घंटे रुकेंगे। जिसके चलते उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पुलिस ने किए हैं। पुलिस के करीब 500 जवान नहर किनारे सभी एरिया के चप्पे-चप्पे पर होंगे। यातायात सुचारु चले, इसके लिए भी ट्रैफिक डीएसपी संदीप कुमार खुद इसकी कमान संभाले हुए हैं। सीआईए की तीनों यूनिट निर्धारित ड्रेस कोड में सीएम के सुरक्षा घेरे को आगे लेकर चलेंगे। शाम 5 बजे वे वापस चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।
