रोहतक पुलिस ने अलग-2 मामलों मे फरार चल रहे तीन उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

कार्यवाहक प्रभारी थाना शहर रोहतक ने बताया कि जेल एक्ट 1894 के तहत अभियोग संख्या 511/2004 में आरोपी जगपाल उर्फ रवि पुत्र रणधीर निवासी पानीपत हाल राजेन्द्र नगर रोहतक को गिरफ्तार किया था। अदालत से जमानत पर आने के बाद आरोपी जगपाल उर्फ रवि फरार हो गया था व अदालत में हाजिर नहीं हुआ। अदालत रोहतक द्वारा दिनांक 13.06.2011 को आरोपी जगपाल उर्फ रवि को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 174 ए भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 227/2023 अंकित किया गया। मुख्य सिपाही कर्मबीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 17.04.2023 को आरोपी जगपाल उर्फ रवि को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

प्रभारी थाना कलानौर निरीक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक पुत्र ईश्वर निवासी काहनौर को मारपीट व लडाई-झगडे के मामले मे अभियोग संख्या 209/2013 मे आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी अदालत से जमानत पर आने के बाद आरोपी दीपक फरार हो गया तथा अदालत में हाजिर नहीं हुआ। नवंबर 2022 मे आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 174 ए भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 158/2023 अंकित किया गया। स.उप.नि. विकास के नेतृत्व में पुलिस चौकी काहनौर की टीम ने दिनांक 17.04.2023 को आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया गया है।

प्रभारी थाना सदर उप.नि. हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अंकित उर्फ लाला पुत्र सेवाराम निवासी गांव सुन्दरपुर रोहतक को चोरी के मामले अभियोग संख्या 193/2020 मे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अदालत से जमानत पर आने के बाद आरोपी अंकित उर्फ लाला फरार हो गया था व अदालत में हाजिर नहीं हुआ। दिनांक 11.03.2022 को आरोपी अंकित उर्फ लाला को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 174 ए भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 124/2023 अंकित किया गया। स.उप.नि सुनील के नेतृत्व में पुलिस चौकी टिटौली की टीम ने दिनांक 17.04.2023 को आरोपी अंकित उर्फ लाला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!