रोहतक में महिलाओ के लापता होने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे ही दो मामले फिर से सामने आये है, जिसमे 2 महिलाएं रोहतक में अलग अलग जगह से संदिग्ध हालात में लापता हो गई। जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। बता दे दोनों महिलाएं अपने बच्चियों को साथ लेकर गई हैं। एक महिला मायके जाने के लिए घर से निकली थी। वहीं दूसरी महिला अचानक गायब हो गई। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। दोनों मामलो में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में रोहतक के महम निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी जींद निवासी एक युवती के साथ वर्ष 2019 में हुई थी। उनकी शादी के बाद एक लड़की भी पैदा हुई। उसकी पत्नी उनकी बेटी को लेकर रात को अपने मायके जींद जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन मायके नहीं पहुंची। जब करीब 24 वर्षीय महिला न तो अपने मायके जींद पहुंची और न ही वापस ससुराल। इसके बाद महिला की तलाश की गई, लेकिन कहीं पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके महिला की तलाश शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में रोहतक की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने करीब 21 वर्षीय महिला के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद उसे एक लड़की भी हुई, जिसकी उम्र करीब 6 महीने है। उसकी पत्नी 12 अप्रैल को अचानक घर से गायब हो गई। वह अपने साथ करीब 6 महीने की बेटी को भी लेकर गई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों ने रिश्तेदारी में भी तलाश की, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने जब अपनी ससुराल में संपर्क किया तो वहां भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके महिला की तलाश शुरू कर दी।
