आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 15 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे जिला लोकसम्पर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एजेंडे में शामिल शिकायतों की सुनवाई करेंगे। इस बैठक का आयोजन स्थानीय जिला विकास भवन के सभागार में किया जायेगा। इस बैठक के एजेंडे में कुल 15 शिकायतें शामिल की गई है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बैठक में एजेंडे में शामिल सभी शिकायतों की सुनवाई के दौरान इन शिकायतों के निपटारे बारे मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। सभी संबंधित अधिकारी बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें।

15 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे जिला लोक सम्पर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला करेंगे। इस बार की बैठक काफी विशेष होने वाली है। क्याेंकि पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी पूर्व मंत्री की शिकायत भी समिति तक पहुंची है। इसमें पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा की ओर से झज्जर रोड पर सीवरेज ब्लाक होने की समस्या रखी जाएगी।हालांकि इस बारे में पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत डीसी से की थी। इसे समिति में लगाने की मांग नहीं की गई थी। यह इतना बड़ा काम नहीं था, इसे तो विभाग को स्वयं भी हल कर देना चाहिए। इस बैठक का आयोजन जिला विकास भवन के सभागार में किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!