रोहतक में बाइक 2 सवार बदमाशों ने दंपती को हथियारों के बल पर लूट लिया। घर लौट रहे दंपती को बाइक सवार युवकों ने पहले रोका। इसके बाद रिवाल्वर व चाकू दिखाते हुए डराकर नकदी व सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

पुरानी अनाज मंडी निवासी विनोद गुप्ता ने पुलिस का दी शिकायत में बताया कि वह रात को पुरानी अनाज मंडी में गया हुआ था। वहीं उसकी पत्नी अनीता भी रात को जनता कॉलोनी में जागरण में गई हुई थी। वहां से दोनों वापस लौट रहे थे। रात को वापस लौटते समय दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उन्हें रोक लिया।उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त युवक अपने हाथ में रिवाल्वर व चाकू लिए हुए थे। जिन्होंने रिवाल्वर व चाकू दिखाकर उनके छीना झपटी की। डरा-धमकाकर उनकी सोने की चेन, सोने का लोकेट, सोने की अंगूठी व 3 हजार रुपए छीनकर ले गए। लूट के बाद दोनों मोटरसाइकिल सवार वहां से फरार हो गए।

पीड़ितों ने आरोपी युवकों को पकड़ने का कोशिश किया, लेकिन दोनों युवकों के हाथों में हथियार होने के कारण सफल नहीं हुए। इधर, आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!