पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग के दिशा निर्देश के तहत ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना अर्बन एस्टेट पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-2 स्थानों से गुमशुदा युवक व नाबालिग लडकी को सकुशल बरामद कर वापस उसके परिवार से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है।

प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि गोरखनाथ निवासी इंद्रजीत ने थाना मे शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 31.03.2023 को गोरखनाथ का भाई अजीत पुत्र जसवंत बिना बताए घर से चला गया। शिकायत के आधार पर थाना मे धारा 346 भा.द.स. के तहत अभियोग अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि अजीत मानसिक रूप से बीमार है। युवक की तलाश के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए गुमशुदा युवक अजीत का पता लगाया। पुलिस टीम ने अथक प्रयास से गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद किया व परिजनों के हवाले किया।
दिनांक 08.04.2023 को थाना अर्बन निवासी महिला ने थाना मे शिकायत दर्ज करवाई की करीब 18 साल उम्र की उसकी बेटी दिनांक 08.04.2023 को बिना बताए घर से चली गई। पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए दिनांक 12.04.2023 को गुमशुदा नाबालिग लडकी को बरामद किया गया। नाबालिग लडकी को बाल कल्याण समिति के सम्मुख पेश करके काउंसलिंग करवाई गई व परिजनो के हवाले किया गया।

गुमशुदा नाबालिग लडकी व गुमशुदा युवक अजीत के परिजनों ने अपने-2 परिवार के सदस्यों को सकुशल वापस पाकर पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम का धन्यवाद किया।
