रोहतक के गांव चमारिया निवासी एक महिला से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने महिला से उसके पति का जानकार बनकर बात की। जिसके बाद 27 हजार रुपए खाते में भेजने की बात कही और झांसे में लेकर खाते से 37 हजार 500 रुपए ठग लिए। जिसकी शिकायत पुलिस को दी।

गांव चमारिया निवासी अंजली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने महिला से कहा कि उसके पति से बात की है। उनके पति ने ही यह नंबर दिया है। फोन करने वाले ने खुद को LIC से बताया और बातों में उलझाने लगा। इसके बाद सामने वाले ने कहा कि फोन पे चलाते हो।

इसके बाद फोन करने वाले ने महिला से कहा कि आपके पास 27 हजार रुपए भेजने हैं। उसने मोबाइल नंबर पर रुपए भेजने की बात की। इसके तुरंत बाद एक मैसेज आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि मैसेज खोलें। दोबारा से एक और मैसेज आया और वह खोलने के लिए कहा। इसके बाद उसने अधिक रुपऐ खाते में बात ट्रांसफर होने की बात कही।

सामने वाले ने कहा कि जो रुपए अधिक डाले गए हैं, वे वापस भेज दें। फोन करने वाले ने अपनी बातों में उलझाकर धोखाधड़ी का शिकार बनाया। महिला ने बताया कि उसके खाते से कुल 37 हजार 500 रुपए की ठगी हुई है। जब इस ठगी का पता लगा तो पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!