रोहतक के आधे शहर की बिजली रविवार को दिन में करीब 6 घंटे तक बाधित रहेगी। इस दौरान बिजली निगम द्वारा मरम्मत कार्य करने का निर्णय लिया गया है। जिसके कारण गोहाना रोड स्थित 11केवी फीडर पर मरम्मत कार्य चलेगा और बिजली सप्लाई बंद रहेगी। शहरवासियों को परेशानी ना हो, इसके लिए बिजली निगम ने लोगों को पहले ही संभलकर कार्य करने का आह्वान किया है।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के सब डिवीजन नंबर-3 के एसडीओ ने कहा कि गोहाना रोड स्थित 11केवी फीडर पर 26 मार्च को मरम्मत कार्य चलेगा। इसके कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली सप्लाई सुचारु की जाएगी।

मरम्मत कार्य के चलते रोहतक शहर के छोटू राम नगर, सूर्य नगर, सुखपुरा चौक, तेज कॉलोनी, राजेंद्र नगर, बैंक कॉलोनी, पीर बोधी डिस्पोजल और पठानिया स्कूल आदि एरिया की लाइट बंद रहेगी। इस दौरान शहरवासी भी अपने बिजली संबंधित कार्य निर्धारित समय के हिसाब से करे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!