रोहतक में चोरियां बढ़ती जा रही हैं। कलानौर थाना क्षेत्र में दो चोरियां सामने आई हैं। जहां पर चोरों ने लाखों रुपए व आभूषण चोरी कर लिए। पहला मामला ऑफिस में रखे 2 लाख 8 हजार रुपए को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। वहीं दूसरे मामले में घर में काम करने के लिए आए युवक ही आभूषण चोरी करके फरार हो गए।
गांव मोखरा निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तुड़ी (गेहूं से बना पशु चारा) का व्यापार करता है। इसके लिए कलानौर के नजदीक पंचतीर्थ स्कूल के पास ऑफिस बनाया हुआ है। वीरवार को वह ईंट भट्ठे से अपने पैसे लेकर पैसे लेकर आया था। जो पैसे उसने अपनी टेबल की दराज में रख दिए।इस दौरान एक तूड़ी की ट्राली का हिसाब करने के लिए वीरवार शाम को कॉलेज मोड़ पर चला गया। हिसाब करके देर शाम को वापस आया तो देखा कि उसके टेबल का दराज बाहर निकाला हुआ है और नीचे पड़ी है। उसने बताया कि दराज में रखे करीब 2 लाख 8 हजार रुपए चोरी हो गए। जिसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
कलानौर निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर पर दो युवकों को पुट्टी का काम दिया हुआ था। 20 मार्च को उसकी पत्नी भैंसों का कार्य कर रही थी। उक्त युवकों ने उसकी पत्नी से घर की चाबी ली और चले गए। उन्होंने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें से बैग निकालकर चोरी कर लिए।उन्होंने बताया कि उन बैग में गले का हार, कानों की बालियां, माथे का टीका आदि आभूषण थे। चोरी के बाद दोनों काम पर नहीं आए। इधर, जब पीड़ित वापस घर आए तो देखा कि उनके घर में चोरी हो चुकी है। जिसके बाद अपने घर को संभाला और इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी
