रोहतक में किशोर को नशीली चीज खिलाकर कुकर्म करने का मामला सामने आया है। अपने साथी के घर मौजूद 7वीं पास किशोर को उसके ही साथी ने शिकार बनाया। पहले नशीली चीज खिलाई और बाद में कुकर्म किया। जब दर्द हुआ तो इसकी जानकारी पीड़ित ने अपनी मां को दी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

रोहतक की एक कॉलोनी निवासी करीब 17 वर्षीय किशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सातवीं कक्षा तक पढ़ा है। लेकिन अब पढ़ाई छोड़न के बाद अब घर पर ही रहता है। पीड़ित को नशे की आदत भी है। 15 मार्च को वह अपने एक साथी के साथ रोहतक की एक कॉलोनी स्थित ऑफिस में बैठा हुआ था।

पीड़ित वहां से अपने साथी के साथ रोहतक की एक कॉलोनी स्थित दूसरे साथी के घर पर गया। वहां पर एक अन्य शंकर नाम का साथी भी मौजूद था। रात को जब वे घर पर मौजूद थे तो रात को करीब 10 बजे उनके दो साथी बाजार से कुछ सामान लेने के लिए चले गए। जिसके बाद घर पर पीड़ित व शंकर नामक युवक रह गए।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि शंकर ने पीड़ित को नशीली चीज खिलाई। जिसके कारण वह ठीक से होश में नहीं रहा। इसी दौरान शंकर ने उसके साथ कुकर्म किया। जब आरोपी पेंट खोल रहा था तो महसूस जरूर हुआ, लेकिन नशे में होने के कारण पीड़ित उसका विरोध नहीं कर पाया। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने कुकर्म किया। नशे में होने के कारण पीड़ित वहीं पर सो गया।

सुबह उठने के बाद 16 मार्च को वह अपने घर पर गया। वापस जाने के बाद उसे दर्द हुआ तो इसकी जानकारी अपनी मां को दी। उसकी मां पीड़ित को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लेकर आई। जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार आरंभ करके इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपी शंकर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!