हरियाणा के प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में सोमवार से मूल्यांकन परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। जिसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत कक्षा चौथी से आठवीं तक के बच्चों के पेपर उसी स्कूल में होंगे। वहीं परीक्षा की अवधि तीन घंटे की गई है। परीक्षाओं को लेकर अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।13 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाएं 24 मार्च तक चलेंगी। इन 12 दिनों में से 8 दिन अलग-अलग विषय व कक्षा की परीक्षाएं होंगी। वहीं 4 दिन अवकाश रहेगा। परीक्षाओं को लेकर विभाग व स्कूलों के स्तर पर भी तैयारियां की जा चुकी हैं। स्कूलों में प्रश्न पत्र भिजवाए जा चुके हैं। परीक्षाओं की अवधि 3 घंटे रहेगी और स्कूल स्तर पर होगी।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने बताया कि कक्षा चौथी से आठवीं तक की परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होंगी। प्रश्न पत्र वितरित किए जा चुके हैं। वहीं सभी स्कूल मुखिया व BEEO को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे ठीक ढंग से परीक्षाओं को आयोजन करवाएं। नकल रहित परीक्षा पर पूर्ण फोकस रहेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!