हरियाणा के हिसार में होली के दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। होलिका दहन के दिन नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई।राहगीरों ने युवक के पर्स से एड्रेस लेकर परिजनों को घटना के बारे में सूचित किया। लुदास का रहने वाला रवि ड्राइवरी करता था। उसकी 1 साल की बच्ची है। मृतक तीन भाई हैं।

मृतक रवि के परिचतों ने बताया कि वह मंगलवार शाम को गांव लुदास से पीरावांली में किसी काम के लिए गया। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर शाहपुर चौक के पास बन रही एक फैक्ट्री के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। घटना बीती शाम करीब 7 बजे के आसपास की है।

कुछ समय बाद राहगीर ने कॉल करके उन्हें सूचना दी। इसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में रखवाया। आज उसके पोस्टमार्टम की प्रकिया चल रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!