रोहतक के गांव डोभ में किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। उस पर रिश्ते में चाचा पिछले कई दिनों से दबाव बना रहे थे। जिसने मृतक की जमीन हड़प ली और जब वापस मांगी तो धमकी देने लगा। जिसके कारण किसान ने यह कदम उठाया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक बिजेंद्र सिंह (फाइल फोटो)

गांव डोभ निवासी दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे दो भाई हैं। उसका बड़ा भाई सेना में नौकरी करता है। उसके पिता करीब 55 वर्षीय बिजेंद्र सिंह खेतीबाड़ी करते थे। उसके पिता के दादा सूरत सिंह ने 15 कनाल जमीन रोहतक-भिवानी रोड पर पीर बाबा मंदिर के सामने खरीदी थी।

इस जमीन में से उसके पिता के हिस्से में 1600 वर्ग गज जमीन आई थी। यह जमीन उसके दादा सत्यवान (बिजेंद्र सिंह के रिश्ते में चाचा) ने धोखाधड़ी करके 600 वर्ग गज अपने नाम करवा ली। जिसका उसके पिता को करीब तीन-चार महीने पहले ही पता लगा था। घर पर जिक्र हुआ तो दिनेश ने कहा कि उसका भाई दीपक छुट्‌टी पर आने के बाद पंचायत करेंगे।

उन्होंने बताया कि जमीन के मामले को लेकर कई बार परिवार की पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपी सत्यवान ने यह जमीन देने से इनकार कर दिया। यहां तक कि अब वह इस जमीन पर चारदीवारी निकाल रहा था। जिसके बाद बिजेंद्र सिंह ने चारदीवारी निकालने से मना किया और कहा कि नाजायज कब्जा मत कर। जिसके बाद बिजेंद्र सिंह पर ही दबाव बनाना आरंभ कर दिया।

दिनेश ने आरोप लगाया कि उसके दादा सत्यवान ने उसके व उसके पिता पर पुलिस कार्रवाई भी करवाई। उनके खिलाफ झूठी शिकायत दी, जिसके कारण उसके पिता मानसिक रूप से परेशान रहने लगे। यहां तक कि आरोपियों ने उसके पिता को कई बार जान से मारने की धमकी भी दी।

उन्होंने कहा कि 2 मार्च को उसके पिता बिजेंद्र सिंह को भी आरोपियों ने धमकी दी कि पूरे परिवार को झूठे केस में फंसवा देंगे, अधिकारियों से जान पहचान है। यहां तक कि बिजेंद्र सिंह के साथ बदतमीजी व झगड़ा भी किया। जान से मारने की धमकी दी। जिसके कारण बिजेंद्र सिंह ने दबाव व अपमानित महसूस करते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया।

तबीयत बिगड़ी तो उसे उपचार के लिए अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक बिजेंद्र के चाचा सत्यवान, सत्यवान की पत्नी निर्मला, दो बेटे सुमित व आकाश तथा सत्यवान के भाई रणधीर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!