रोहतक डिपो में आज गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में रोहतक डिपो के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।मीटिंग का संचालन रोहतक सांझा मोर्चा के सदस्य हिम्मत राणा ने किया ।मीटिंग को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्यों जिनमें वीरेंद्र सिंह रोहा ,अशोक खोखर ,अमित महराणा,हरिकिशन ,देवेंद्र ,विजेंद्र अहलावत,जितेंद्र लाकड़ा वअशोक कुंडू ने संबोधित किया ।सांझा मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि ईकत्तीस सूत्रीय मांग पत्र सरकार को दिया गया है

जिसकी प्रमुख मांगे है –रोडवेज विभाग की परिचालकों ,लिपिको का वेतनमान 35400 ग्रेड पे मे शामिल किया जाए, अर्जित अवकाश की गणना 1984 के पत्र के अनुसार की जाए ,कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए ,रोडवेज के बेड़े में 10,000 नई बसें शामिल की जाए ,किराया राउंड फिगर में किया जाए ,सभी श्रेणियों के कर्मचारियों की लंबित प्रमोशन शीघ्र जारी की जाए ,1992 से 2002 तक लगे सभी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए ,वर्कशॉप के सभी कर्मचारियों को तकनीकी स्केल दिया जाए ,

कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल की सुविधा दी जाए। राज्य सांझा मोर्चा के सदस्यों ने सरकार को चेताया कि यदि समय रहते रोडवेज के कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 12 मार्च को भारी संख्या में रोडवेज के कर्मचारी फरीदाबाद में परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करेंगे। गेट मीटिंग की अध्यक्षता रोहतक डिपो की सभी यूनियनों के प्रधानों सुरेश नेहरा, हिम्मत राणा, दीपक हुड्डा ,जोगिंदर मलिक, सुमेश कुंडू ,राजेश मायना ,जोगेंद्र ढुल,नरेश नांदल ने की।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!