लिगांनुपात के क्षेत्र में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सिविल सर्जन डॉ अनिल बिरला ने टिटौली गांव के सरकारी स्कूल की 10वीं कक्षा में वर्ष 2020-21 के दौरान प्रथम ( सुनीता पुत्री श्री सुरेश, शिवानी पुत्री श्री परमजीत, हिमानी पुत्री सोमबीर व सीमा पुत्री सुभाष सभी को 18,750 /- रूपये की राशि ) ( सभी छात्राओं के समान अंक होने के कारण प्रथम राशि 75,000/- का वितरण बराबर भागों में किया गया), दूसरे ( अनु पुत्री श्री ब्रहानन्द को 45,000/- रूपये की राशि ) व तीसरे (प्रिक्षा पुत्री श्री राजपाल को 30,000/- रूपये की राशि ) स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को कुल 1,50,000/- की राशि का चैक देकर उनको सम्मानित किया गया ।

टिटौली गांव का लिंगानुपात वर्ष 2021 में 1000 लड़को पर 1333 रहा (ए.एन.एम. के जन्म रिकार्ड अनुसार ) हरियाणा सरकार की हिदायतों अनुसार यह राशि उस गांव को दी जाती है जिस गांव की जनसंख्या 5000 से ऊपर हो व 30 से ज्यादा जन्म दर हो। जोकि बेटियों के सशक्तिकरण के लिए दी जाती है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ अनिल बिरला ने डॉ० कुलदीप सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिड़ी, डॉ० सीमा, पी.एच.सी. समरगोपालपुर तथा टिटौली गांव के सरपंच, स्वास्थ्य विभाग के ए.एन.एम., आशा वर्करों व आंगनवाड़ी वर्करों को प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में महोदय द्वारा मौके पर मौजूद सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अन्तर्गत भ्रूण लिंग जांच न करने व करवाने बारे शपथ भी दिलाई गई और लोगों को संदेश दिया कि इस वर्ष की तरह आगे भी लिंगानुपात बढ़ाने में भी सहयोग दे।

डॉ० कुलदीप सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिड़ी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ० कृष्ण लाल मलिक, उप सिविल सर्जन, डॉ० विकास सैनी नोडल अधिकारी पीएनडीटी, डॉ० सीमा, पी.एच.सी. समरगोपालपुर, श्री सुरेश भारद्वाज, मॉसमिडिया अधिकारी, श्रीमति ललिता, श्री दीपक शर्मा, सरपंच रोहताश सिंह, श्रीमति सरोज नारा, प्रिन्सीपल, श्री समुन्द्र सिंह आईओएलएम, श्रीमति सुशीला प्राध्यापिका, श्री जितेन्द्र, बैक, रामरतन एच. आई., श्री सुखबीर सिंह, आदि गांव व स्कूल के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!