मध्य प्रदेश के मंडला में 8 से 10 फऱवरी 2023 तक जिला खेल परिसर में आयोजित पांचवे एडिशन खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में थांग-ता प्रतियोगिता में रोहतक के खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर राजकुमार कपूर ने खिलाडिय़ों से सर्किट हाऊस में मुलाकात कर उन्हें शानदार प्रदर्शन की बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

राजकुमार कपूर ने बताया कि हरियाणा से 4 लडक़े व चार लड़कियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिनमें से रोहतक के तुषार बुधवार ने 60 किलो भार वर्ग में गोल्ड मैडल हासिल किया, रोहतक से भरत ने 56 किलो भार वर्ग (फुनाबा अनिशुबा) में सिल्वर मैडल हासिल किया, हिसार से प्रीती ने 56 किलो भार वर्ग (फुनाबा अनिशुबा ) में कांस्य मैडल हासिल किया। कोच मदन लाल, नितिन बोहत, योगिता पंचाल व अंकित शोते की दिन रात कड़ी मेहनत से 15 दिन खेलो इंडिया कैंप में इन खिलाडिय़ों को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!