रोहतक से जींद में एक व्यक्ति के माध्यम से हेरोइन की सप्लाई करने वाली महिला को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने काबू किया है। आरोपी महिला की पहचान रोहतक की रनकपुरा खोखराकोट मोहल्ला निवासी शकुंतला के रूप में हुई है। शकुंतला ने एक व्यक्ति को हेरोइन की सप्लाई देने के लिए जींद भेजा था, जिसे पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है।

HSNCB जींद इंचार्ज उप निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को उनकी टीम के ASI राधेश्याम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर पवन निवासी पिल्लूखेड़ा को नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में यूनिवर्सिटी के पास से काबू किया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट PWD बीएंडआर RK नैन की मौजूदगी में आरोपी के कब्जे से 7.40 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।

आरोपी से पूछताछ में रोहतक की शकुंतला का नाम सामने आया। इस पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए शकुंतला को भी काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी महिला के खिलाफ जींद शहर थाना ने NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अदालत में पेश कर न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!