आज रोहतक स्थित MDU में चल रहे कार्यक्रम में CM खट्टर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जैसे ही CM का संबोधन शुरू हुआ वहाँ मौजूद छात्राओं ने महिला विरोधी सरकार और बीजेपी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरु कर दिए। जिसके बाद CM मनोहर लाल ने कहा कि हो गया इन्हें बाहर निकालो। पुलिस ने एक युवक व नारेबाजी करने वाली छात्राओं को कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया।
बता दे पहले ई टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों ने एकजुट हो वहां पहुंच एमडीयू गेट नंबर 2 पर काले झंडे दिखाकर CM मनोहर लाल के कार्यक्रम का विरोध किया। इसी दौरान डीएसपी यशपाल खटाना के नेतृत्व में पुलिस ने मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे सरपंचों को देवीलाल पार्क से दौड़ा दौड़ा कर हिरासत में लिया। तो वही कार्यक्रम शुरू होने के बाद छात्राओं ने बवाल कर दिया और जमकर हूटिंग और नारेबाजी की।
बता दें MDU में CM मनोहर लाल के कार्यक्रम के शुरू होने से पहले ही कुछ सरपंच काले झंडों के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए एमडीयू गेट नंबर 2 पर पहुंचे, जहां पुलिस ने सरपंचों को अंदर जाने से रोक दिया। सरपंचों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे दिखाते हुए धरने पर बैठ गए। डीएसपी यशपाल खटाना ने सरपंचों को हिरासत में लिया और थाने ले गए। डीएसपी ने कहा कि सरपंच सीएम से मिलने नहीं बल्कि उनका विरोध करने के लिए और उत्पात मचाने के लिए आए थे। करीब 20 सरपंचों को हिरासत में लिया गया है।
पहुँचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चीनी मिल भाली का निरीक्षण किया। उन्होंने मिल में मौजूद गन्ना उत्पादक किसानों से बातचीत की और मिल में चीनी बनने की प्रक्रिया को देखा। मुख्यमंत्री ने मिल परिसर का दौरा करके संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री सिंचाई विश्राम गृह में हाल ही में चयनित गांव ककराना निवासी HCS विपिन शर्मा व उनके माता-पिता मुलाकात की। परिजनों ने मुख्यमंत्री का मुंह मीठा करवाया। परिजनों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक साधारण परिवार का बच्चा भी HCS बन सकता है। इस दौरान एचसीएस विपिन शर्मा के पिता राजेंद्र शर्मा भी भावुक हो गए।

