रोहतक स्थित नगर निगम के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया गया कि 15 फरवरी से 19 फरवरी तक प्रॉपर्टी ID को NDC पोर्टल पर अपडेशन/नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। जिस कारण यह पोर्टल आमजन के लिए 5 दिनों तक बंद रहेगा और वे इस पर कोई काम नहीं कर पाएंगे।

जिसके कारण नगर निगम कार्यालय में भी संपत्ति कर व NDC पोर्टल संबंधित कार्य नहीं हो पाएंगे। नगर निगम आयुक्त ने आमजन से कहा कि वे कार्यालय में NDC एवं संपत्ति कर के कार्य करवाने के लिए उपस्थित न हों। साथ ही आह्वान किया कि आमजन 15 से 19 फरवरी तक पोर्टल पर आवेदन भी न करें।

अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि संपत्ति कर शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों की वार्ड अनुसार ड्यूटी लगा दी गई है। जो सभी घर-घर जाकर संपत्ति का इंटीग्रेशन का कार्य, संपत्ति कर बिल वितरण व त्रुटियों को नियमानुसार ठीक करने का कार्य करेंगें ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि सभी संपत्ति आईडी के इंटीग्रेशन के कार्य में सहयोग करें तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाएं ताकि सभी की पुरानी आईडी से नई आईडी का मिलान किया जाए। जिसके बाद नियमानुसार रिकॉर्ड ठीक किया जा सके।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!