पानीपत में हेड कॉन्स्टेबल आशीष उर्फ सिंघम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिंघम के गिरफ्तारी देने से पहले ही सेक्टर 13-17 पुलिस उसके पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में पहुंच गई। उस वक्त सिंघम अर्धनग्न हालत में था। उसने वहीं से सोशल मीडिया पर LIVE कर दिया।

जिसको लेकर वहां खूब हंगामा हुआ। हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ कुछ दिन पहले ASI के साथ बीच सड़क बहस करने पर FIR दर्ज हुई है। सिंघम 5 दिन पहले ही गृह मंत्री अनिल विज के अंबाला में लगे दरबार में भी पेश हुआ था। इसी बीच पुलिस ने सिंघम के खिलाफ 6 संगीन धाराओं में FIR दर्ज कर दी।

हालांकि सेक्टर 13-17 थाना में यह मुकदमा 2 फरवरी को दर्ज हुआ था, मगर यह मामला तूल न पकड़े, इसलिए पुलिस ने इस FIR को ऑनलाइन नहीं किया। आशीष को भनक लगी तो उन्होंने अपने स्तर पर इस मुकदमे का पता लगाया। बुधवार रात को आशीष ने वीडियो जारी कर कहा कि गुरुवार को वह SP कार्यालय जाकर खुद गिरफ्तारी देगा।

गौरतलब है कि बीती 2 फरवरी को रिश्वतखोरी के एक स्टिंग पर ASI के साथ हेड कॉन्स्टेबल आशीष कुमार की हाथापाई हो गई थी। आशीष कुमार ने एक वीडियो जारी कर ASI पर अवैध वसूली करने के आरोप लगाए थे।

आशीष कुमार ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि कई पुलिसकर्मी पानीपत में वाहन चालकों से अवैध वसूली कर हर दिन हजारों रुपए की कमाई करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां पुलिसकर्मी सरेआम रिश्वत लेते हुए नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

हेड कॉन्स्टेबल ने बताया कि उनके पास वीडियो में सबूत भी है। इसके बावजूद उनके खिलाफ ही कार्रवाई की जाती है। आशीष कुमार ने कहा कि ईमानदारी से काम करने पर उनके खिलाफ ही कार्रवाई की जाती है।

2 फरवरी को घटना के बाद सिंघम पुलिसकर्मी गृह मंत्री अनिल विज के दरबार में भी पहुंचे थे, जहां विज ने उन्हें मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया था। ASI के साथ हुई बहस की घटना के बाद बुधवार को उन्होंने अपने ऊपर FIR होने की बात कही है।

आशीष कुमार ने बताया कि उनके खिलाफ IPC की धारा 186, 323, 332, 353, 506 व 120-B के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने उसी दिन सबूतों के साथ ASI मुकेश त्यागी के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बावजूद उसके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आशीष कुमार ने कहा कि इस मामले में SP की मिलीभगत है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!