रोहतक स्थित सनसिटी के रहने वाले हरियाणा आर्म्ड फोर्स में ASI के पद पर चंडीगढ़ में तैनात अंतर्राष्ट्रीय पहलवान के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। शिकायत में अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल के चाचा व हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रवक्ता एवं प्रेरक राज नारायण पंघाल सहित अन्य सन सिटी के रहने वालों ने शिकायत दी थी। इधर, अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल ने भी ट्वीट करके इस मामले में FIR होने पर पुलिस का धन्यवाद किया है। शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी अंतर्राष्ट्रीय पहलवान व हरियाणा पुलिस में ASI ऋषि पहलवान सन सिटी में रहता है। जब भी यहां आता है तो वह अन्य साथियों के साथ हुड़दंगबाजी करता है।

आरोपी इंटरनेशनल रेसलर ASI ऋषि पहलवान का फ़ाइल फोटो

अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल के चाचा व हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रवक्ता एवं प्रेरक राजनारायण पंघाल ने कहा कि आरोपी ASI की हुड़दंगबाजी के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। अब परीक्षा का समय है। इसलिए उन्होंने SP से भी इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि अगर ऐसे ही हुड़दंगबाजी चलती रही तो उन्हें अपना फ्लैट छोड़ना पड़ेगा।

सन सिटी निवासी राजनारायण पंघाल, डॉ. अमरेंद्र नांदल, रमेश मलिक, कृष्ण, डॉ. राजीव, विरेंद्र सिंह, जयसिंह, कविता, प्रवेश कादिया व सुभाष खोकर आदि ने पहलवान ऋषि के खिलाफ शिकायत दी। जिसमें आरोप लगाया कि वह सन सिटी में रहता है और उसके फ्लैट में असामाजिक तत्व आते रहते हैं। वहीं रात के समय ऊंची आवाज में अभद्र गाने बजाता है।

उन्होंने कहा कि आरोपी पिछले करीब 2 साल से आसपास के लोगों को तंग करता है। 26 जनवरी की रात को भी आरोपी के फ्लैट में ऊंची आवाज में अभद्र गाने बजा रहा था। वहीं उसके फ्लैट में बाहरी असामाजिक तत्व भी आते रहते हैं। जो शराब पीते हैं और अभद्रता करते हैं। जिसके कारण आसपास के लोगों को परेशानी होती है।

अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल के चाचा और अन्य लोगों ने दी थी ASI के खिलाफ शिकायत।

जांच अधिकारी दर्शन लाल ने बताया कि सन सिटी वासियों की शिकायत पर ऋषि पहलवान के खिलाफ हुड़दंगबाजी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जांच के दौरान जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!