MBBS छात्रों का रोहतक PGI में पिछले 41 दिनों से धरना जारी है। छात्रों ने 1 नवंबर से बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में धरना आरंभ किया था। वहीं 24 नवंबर से विद्यार्थियों ने भूख हड़ताल भी आरंभ कर दी थी, जो लगातार जारी है।

MBBS छात्रों के धरने पर समर्थन करने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। इस दौरान IMA के राज्य प्रधान डॉ. करण पूनिया ने कहा कि छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।

डॉ. करण पूनिया ने कहा कि MBBS स्टूडेंट किसी भी हाल में तानाशाही सरकार के सामने न झुके। IMA हमेशा विद्यार्थियों के साथ खड़ी है। साथ ही सरकार से मांग की कि विद्यार्थियों से बातचीत करके उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे। अगर मांग पूरी नहीं करेगी तो विद्यार्थी भी कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

IMA शुरुआत से ही MBBS छात्रों के समर्थन में खड़ी है। समय-समय पर धरना स्थल पर पहुंचकर विद्यार्थियों से बातचीत करे हौसले बढ़ाए जा रहे हैं। रविवार को पहुंचे आइएमए प्रतिनिधिमंडल ने भी समर्थन का आश्वासन दिया। इस दौरान आइएमए गुरुग्राम के प्रधान व सेक्रेटरी डा. सरिका वर्मा पहुंची।

MBBS छात्रों ने मांगों को लेकर बीती रात को प्रोटेस्ट मार्च निकाला। विद्यार्थियों ने कहा कि बॉन्ड पॉलिसी के माध्यम से विद्यार्थियों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। जिसके कारण उन्होंने डीन ऑफिस से दिल्ली बाइपास तक प्रोटेस्ट मार्च निकालने का निर्णय किया। ताकि उनकी मांग पूरी हो सके।

MBBS छात्रों का रोहतक PGI में पिछले 41 दिनों से धरना जारी है।विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!