रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने कलानौर बाईपास के पास हुई डैकती की  वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड ने बताया कि दिनांक 01.12.2022 को  गांव सैम्पल निवासी बलमत की शिकायत के आधार पर थाना कलानौर मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 01.12.2022 को बलमत अपनी गाडी मे सवार होकर रोहतक से अपने गांव सैम्पल की तरफ जा रहा था। बलमत जब गुलाटी होटल के सामने संतोषी माता मंदिर कलानौर बाईपास के पास पहुचकर अपनी गाडी खडी कर माता के दर्शन के लिए मंदिर मे चला गया। जब बलमत वापिस अपने गाडी के पास पहुचा तो अज्ञात नौजवान युवक बलमत के पास आए व बलमत की कनपटी पर पिस्तौल तान दिया। युवको ने जान से मारने की धमकी देकर बलमत से गाडी की चाबी, पर्स से करीब 12 हजार रुपये, मोबाईल फोन छीन लिया। अज्ञात युवक बलमत की गाडी मे सवार होकर मौके से फरार हो गए।

मामले की जांच सीआईए-2 स्टाफ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 02.12.2022 को स.उप.नि. जय कुमार के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी अंकित पुत्र मुकेश निवासी रेढवास जिला झज्जर हाल नजफगढ, दिल्ली, खुशवंत उर्फ दुधिया पुत्र राजेश निवासी कसार जिला झज्जर हाल नजफगढ दिल्ली व हरदीप उर्फ रितिक पुत्र कदम निवासी गुढाण रोहतक को गिरफ़्तार किया गया है। दौराने जांच सामने आय़ा कि आरोपी हपदीप उर्फ रितिक का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!