पंजाब के CM भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वेलकम से इस बार भी दूरी बनाए रखी। राष्ट्रपति हरियाणा के जिला कुरूक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के बाद चंडीगढ़ के टेक्निकल एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने फूलों को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया, लेकिन CM पंजाब भगवंत मान यहां से भी नदारद रहे।

राष्ट्रपति के चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही CM पंजाब भगवंत मान गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए वहां निकल गए। जबकि हरियाणा सरकार द्वारा उन्हें राष्ट्रपति के कार्यक्रम के संबंध में आमंत्रित किया गया था।

CM पंजाब भगवंत मान के पास राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए फिलहाल समय है। क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भी चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राजभवन में हरियाणा के ओलिंपियन समेत मेडल विजिता खिलाड़ियों से बातचीत करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी, लेकिन CM भगवंत मान गुजरात में है और फिलहाल उनकी और राष्ट्रपति के बीच मुलाकात का कोई शेड्यूल तय नहीं है।

एयरफोर्स डे पर चंडीगढ़ स्थित सुखना लेक पर एयर शो हुआ। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं, लेकिन CM पंजाब भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चंडीगढ़ वेलकम से दूरी बनाए रखी। उस दौरान CM मान की गुजरात चुनाव की तैयारियों की व्यस्तता को कारण बताया गया। पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित और CM भगवंत मान के बीच बढ़ी तल्खी को भी एक कारण माना गया। हालांकि ऐसा होने से पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित भड़क गए।

पंजाब गवर्नर ने सवाल उठाया कि भगवंत मान इस कार्यक्रम में क्यों नहीं आए। जबकि इसमें राष्ट्रपति की मौजूदगी से उनका आना संवैधानिक जिम्मेदारी थी। इससे पहले मान और गवर्नर पंजाब विधानसभा सेशन के मुद्दे पर आमने-सामने हो चुके थे।

CM मान और पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के बीच बढ़ी खींचतान चंडीगढ़ एयरपोर्ट के नामकरण प्रोग्राम में भी सामने आई थी। दोनों एक मंच पर बैठे जरूर थे, लेकिन उन्होंने आपस बातचीत करना तो दूर एक दूसरे की ओर देखा तक नहीं था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!