पानीपत में बस स्टैंड के सामने GT रोड पर निजी बस द्वारा कुचले गए 7 वर्षीय बच्चे ने रोहतक PGI में डेढ़ दिन उपचार के बाद दम तोड़ दिया। बच्चे के घायल होने के बाद से ही जिस मां का रो-रोकर बुरा हाल था। पानीपत सिटी थाना पुलिस ने पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाया। शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, सिटी थाना पुलिस ने पहले से दर्ज हादसे के मामले में निजी बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

बच्चे की मां शंकुतला से मिली जानकारी के अनुसार वह पानीपत के छोटूराम चौक की रहने वाली है। वह सुबह अपने दोनों बच्चों के साथ अपने मायके करनाल जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंची। यहां से GT पार कर दूसरी ओर जा रही थी, क्योंकि करनाल की ओर जाने वाली बस सिटी थाने के बाहर से मिलनी थी। जब वह सड़क क्रॉस कर रही थी, तो पानीपत से असंध जाने वाली प्राइवेट बस रुकी हुई थी। जब वह क्रॉस करने लगी तो ड्राइवर ने अचानक बस को चला दिया। उसके पीछे चल रहा उसका 7 वर्षीय बेटा लक्की बस के अगले टायर के नीचे आ गया।

टायर के नीचे आने से लक्की की टांग और प्राइवेट पार्ट सहित कई जगह गंभीर चोटें आई। आनन-फानन में मां अपने बच्चे को पानीपत के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को रोहतक PGI रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। बच्चे का अंतिम संस्कार करने के बाद गमजदा मां करनाल अपने मायका चली गई।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!