हरियाणा के रोहतक जिले की एक कंपनी से नौकरी से निकाले जाने पर युवक ने फंदा लगाकर कर आत्महत्या कर ली। युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने कंपनी के दो कर्मचारियों पर नौकरी से निकाले जाने सहित अपनी बहन पर रुपए ना देने के आरोप लगाए हैं। मृतक की पत्नी के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने तीनों नामजद के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने की धारा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में सोनिया ने बताया कि वह राजस्थान में भादसा एरिया के शेरड़ा की रहने वाली है। वह बीते करीब एक साल से दीप कॉलोनी रोहतक में किराये के मकान में रहती है। उसका पति रवि प्रकाश (37) रेडटेप कंपनी रोहतक में नौकरी करता था। जिसे कंपनी वालो ने तीन माह नौकरी से निकाल दिया था। जिससे वह बेरोजगार और परेशान था। इतना ही नहीं, रवि की बहन कुसुम ने उनके पिता की मौत के बाद जमा रुपए भी रवि को नहीं दिए थे। जिससे भी वह लगातार परेशान थे।

सोमवार सुबह 9 बजे सोनिया अपने मायका भिवानी गई थी। वह बेटी को स्कूल छोड़ आई थी। दोपहर बाद उसे सूचना मिली की उसके पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंची और देखा कि कमरे के अंदर उसका पति रस्सी से पंखे पर लटका हुआ था। कमरे में पड़े सोफा कुर्सी पर एक सुसाइट नोट मिला। जिसमें उसने अरविन्द वर्मा व मनीष वत्स आरएम रेडटेप कंपनी के कर्मचारियों द्वारा नौकरी से निकाले जाने और अपनी बहन कुसुम द्वारा पिता की मृत्यु के बाद उनके जमा पैसे मेरी ना देने पर तंग आकर व रुपयों की कमी के कारण आत्महत्या करने के बारे में लिखा हुआ था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!