पानीपत के सेक्टर-29 में मां के साथ दुकान गए चार साल के मासूम को कार ने कुचल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में लिया। परिजन मासूम को लेकर सिविल अस्पताल लेकर पहुचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घाषित कर दिया। 

मासूम के पिता ने बताया कि वह पेशे से श्रमिक है। वह झुग्गी नें परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी चार साल के बेटे इनामुल हुसैन के साथ बाजार में सामान लेने गई थी। इसी दौरान वहां तेज रफ्तार कार चालक लापरवाही से अपने वाहन को चलाता हुआ आया और उसने सीधे बच्चे को टक्कर मार दी। कार चालक ने भागने का प्रयास किया और दोबारा इनामुल पर कार चढ़ा दी। इसके बाद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। 

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!